Six Sigma Green Belt Define Phase Affinity Diagram (आसान भारतीय भाषा में समझें) day -13

 




Affinity Diagram क्या होता है

Affinity Diagram एक ऐसा तरीका है जिसमें बहुत सारी ideas, problems या suggestions को इकट्ठा करके उन्हें एक जैसे groups में रखा जाता है।

जब किसी समस्या के बारे में बहुत सारे अलग-अलग विचार आते हैं, तब यह टूल उन्हें समझने और व्यवस्थित करने में मदद करता है।

सीधी भाषा में:

बहुत सारे बिखरे हुए ideas को सही-सही groups में रखना ही Affinity Diagram है।

इसे कब उपयोग करते हैं

यह टूल अक्सर उपयोग होता है:

  • Brainstorming के बाद
  • जब ideas बहुत ज्यादा हों
  • जब समस्या का कारण समझना हो

आसान उदाहरण

मान लीजिए एक कंपनी में customer complaint ज्यादा आ रही है

टीम brainstorming करती है और कई बातें सामने आती हैं:

  • मशीन बार-बार बंद हो जाती है
  • कर्मचारी को सही training नहीं है
  • process clear नहीं है
  • material देर से आता है
  • inspection सही नहीं होता

अब ये सारी बातें अलग-अलग हैं, इसलिए इन्हें group में रखा जाता है

Group 1 – Machine Problem

  • मशीन खराब

  • मशीन maintenance नहीं

Group 2 – Manpower Problem

  • training नहीं
  • skill कम

Group 3 – Process Problem

  • process clear नहीं
  • inspection सही नहीं

इस तरह समस्या समझना आसान हो जाता है।

Affinity Diagram बनाने के 5 आसान स्टेप

Step 1 – Feedback लिखना

सबसे पहले लोगों से जो भी ideas, problems या suggestions मिलते हैं, उन्हें छोटे कागज (sticky notes) पर लिख लिया जाता है।

उदाहरण
अगर किसी कंपनी में delay हो रहा है तो लोग लिख सकते हैं:

  • मशीन बार-बार बंद होती है
  • manpower कम है
  • material समय पर नहीं आता
  • process clear नहीं है
  • हर idea अलग कागज पर लिखा जाता है।

Step 2 – सभी notes को सामने लगाना

अब सभी sticky notes को दीवार या बोर्ड पर लगा दिया जाता है ताकि हर व्यक्ति सभी ideas देख सके।

इससे टीम को समझ आता है कि कितनी तरह की समस्याएं हैं।

Step 3 – एक जैसे ideas को एक group में रखना

अब टीम देखती है कि कौन-कौन से ideas एक जैसे हैं

उदाहरण

Machine से जुड़े ideas

  • मशीन खराब
  • मशीन maintenance नहीं

Manpower से जुड़े ideas

  • training नहीं
  • कर्मचारी कम

Material से जुड़े ideas

  • raw material late आता है
  • supplier delay करता है

इस तरह ideas को अलग-अलग group में रखा जाता है।

Step 4 – हर group का नाम देना

अब हर group को एक heading दी जाती है।

जैसे:

  • Machine Problem
  • Manpower Problem
  • Material Problem
  • Process Problem

इससे समस्या समझना आसान हो जाता है।

Step 5 – Final Affinity Diagram बनाना

अब सभी groups को एक diagram में व्यवस्थित कर दिया जाता है।

इससे टीम को साफ दिखाई देता है कि:

  • समस्या कहाँ ज्यादा है
  • किस area में सुधार करना है

आसान भाषा में

Affinity Diagram = बहुत सारे ideas को इकट्ठा करके उन्हें समझदारी से groups में व्यवस्थित करना।



Post a Comment

0 Comments